Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic

अफगानिस्तान सीरीज के लिए बांग्लादेश की वनडे टीम घोषित, शाकिब अल हसन बाहर

गौरतलब है कि शाकिब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में खेले गए अपने विदाई टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए। इससे पहले बीसीबी के प्रमुख फारुक अहमद ने सभी को इस बारे में जानकारी दी।

02 Nov 2024

अफगानिस्तान सीरीज के लिए बांग्लादेश की वनडे टीम घोषित, शाकिब अल हसन बाहर

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को शामिल नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि शाकिब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में खेले गए अपने विदाई टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए। इससे पहले बीसीबी के प्रमुख फारुक अहमद ने सभी को इस बारे में जानकारी दी।

फारुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "शाकिब अपना विदाई टेस्ट खेलने नहीं आ पाए, जिसके बाद उन्होंने ज्यादा अभ्यास नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्हें फिर से संगठित होने के लिए कुछ समय चाहिए।"

सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो टीम की अगुआई करेंगे और ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज दौरे पर उनके डिप्टी होंगे। राष्ट्रीय टीम ने इस सीरीज के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज जाकिर हसन और बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद को वापस बुलाया है।

अफगानिस्तान नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

दोनों टीमों के बीच पहला एकदिनी 06 नवंबर, दूसरा 09 नवंबर और तीसरा 11 नवंबर, 2024 को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए बांग्लादेश की वनडे टीम इस प्रकार है:-

सौम्य सरकार, तनजीद हसन तमीम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अफगानिस्तान सीरीज के लिए बांग्लादेश की वनडे टीम घोषित, शाकिब
गौरतलब है कि शाकिब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में खेले गए अपने विदाई टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए। इससे पहले बीसीबी के प्रमुख फारुक अहमद ने सभी को इस बारे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News